बागपत, मई 19 -- भगवान का रूप होते है दिव्यांग बच्चे: जाहिद सैफी बड़ौत। नगर के एसबीएम स्पेशल (दिव्यांग) स्कूल और चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन, बड़ौत में एक प्रेरणादायक एवं संवेदनशील कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेफिया इंस्टिट्यूट, बड़ौत के निदेशक ज़ाहिद सैफ़ी दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि दिव्यांग बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और विशेष क्षमताएं होती हैं। समाज का दायित्व है कि इन्हें प्रेम, सम्मान और समान अवसर प्रदान करे, ताकि ये आत्मनिर्भर बनकर देश और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने ज़ाहिद सैफ़ी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोनिका राठी, सुभाषवीर, सागर कुमार, दिनेश कुमार, अनुज कुमार आदि मुख्य रूप से...