भगवान का किया श्रृंगार, हवन में दी आहुतियां
ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर,संवाददाता। ब्लाक बिरधा अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेरा स्थित श्री रामराजा मन्दिर प्रांगण में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अखण्ड सीताराम संकीर्तन का विधिवित सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विधिविधान के साथ हवन पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। श्री रामराजा मन्दिर में कीर्तन के समापन अवसर पर आचार्य कृष्ण किशोर पांडेय ने विधि विधान से हवन पूजन कराया। उन्होंने कहा कि 'तुलसी पक्षी के पिए, घटे न सरिता नीर, धर्म किए धन न घटे, जो सहाय रघुवीर'। अर्थात जिस तरह पशु पक्षी के पानी पीने से जल नहीं घटता, उसी प्रकार अपनी बचत के हिस्से से धर्म करने पर धन नहीं घटता, बल्कि दिन दूना रात्रि चौगुना बढ़ता है। प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत समस्त ग्रामवासियों ने गांव की खुशहाली के लिए भगवान से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.