फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। शहर के सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को भव्य जलाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विधि-विधान के साथ भगवान को अर्पित करते हुए जलाभिषेक सम्पन्न कराया गया। बांके बिहारी मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के शांतिनगर स्थित सिद्ध पीठ श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह नौ बजे से बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम शुरु हुआ। मुख्य जजमान प्रदीप गर्ग एवं सुनीता गर्ग रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरोवर से पवित्र जल लाकर की गई। यजमानों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान को अर्पित करते हुए जलाभिषेक सम्पन्न कराया। इस दौरान वेदियों की स्थापना एवं कलश स्थापना भी हुआ। भगवान कामतानाथ बाबा का विधिवत पूजन-अर्चना कर जलाभिषेक एवं दिव्य स्नान कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.