कानपुर, मार्च 13 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ और दीनदयाल शोध केंद्र की ओर से तीर्थंकर ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विषय तीर्थंकर ऋषभदेव : उनका सामाजिक-सांस्कृतिक अवदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ दीक्षा जैन और विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि जैन दर्शन के अध्ययन और शोध के लिए विश्वविद्यालय की पहल सराहनीय है। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया में खेला जाने वाला सांप-सीढ़ी का खेल भी जैन धर्म से जुड़ा हुआ माना जाता है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि भगवान ऋषभदेव की शिक्षाएं भी समाज के लिए बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को धर्म और दर्शन की सही जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.