कानपुर, मार्च 14 -- सीएसजेएमयू में स्थित आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ और दीनदयाल शोध केन्द्र ने ''तीर्थंकर ऋषभदेव: उनका सामाजिक-सांस्कृतिक अवदान'' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत प्रो. अनुपम जैन, प्रो. अशोक कुमार जैन, डॉ. निरज दाहाल के मुख्यातिथ्य में हुई। संचालन शोध पीठ के निदेशक प्रो. अशोक कुमार जैन ने किया। अमेरिका से आए अभय जैन ने तीर्थंकर ऋषभदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध आलेख पढ़ा। कहा, हमें शिक्षा के क्षेत्र में भी भगवान ऋषभदेव के योगदान का स्मरण करना चाहिए। 40 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े। प्रदीप जैन, महेंद्र कटारिया, कमल जैन, विनीत जैन, आमोद जैन, सीए अरविंद जैन, राहुल जैन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.