मुंगेर, मई 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल के पीछे नया टोला में श्री विष्णु महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखा जा रहा है। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर है। काशी के यज्ञाचार्य अमित शास्त्री जी महाराज और व्यवस्थापक समित शास्त्री जी महाराज वैदिक विधान से महायज्ञ का कर्मकांड करा रहे है। वेद मंत्रों की गूंज से माहौल भक्ति में डूबा हुआ है।शाम के प्रहर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में अवध धाम से पधारे श्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कूरेशाचार्य जी महाराज ने ध्रुव जी के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। यह भी पढ़ें- मुंगेर : भगवान उसी को अपनाते हैं ...