बागपत, फरवरी 16 -- पुरा महादेव मंदिर पर लगे फाल्गुनी मेले में इस बार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया। डीएम की पहल पर मेला जीरो वेस्ट रहा। भगवान आशुतोष पर चढ़ाए गए प्रसाद से अगरबत्ती सहित अन्य सामान बनाया गया और दूध को गौशालाओं में भिजवाया गया। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर लगे तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में इस बार डीएम अस्मिता लाल की पहल पर साफ-सफाई और सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान रखा गया। डीएम ने मेले में कूड़ा कचरा और भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक पर चढ़े प्रसाद को जीरो वेस्ट अभियान के तहत उसका उपयोग किया। गर्भ गृह के बाहर गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा डालने के स्टाल बनाये गए थे जिसमें यह कूड़ा डाला गया और उसके बाद फूल पत्तियों से अगरबत्ती, कूड़े कचरे से कूड़ेदान, मेट सहित अन्य सामान बनाया गया।और भगवान आशुतोष पर चढ़ाए गए दूध को आसपास की गौशालाओं में भेजा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.