बांदा, नवम्बर 15 -- बांदा। संवाददाता जैन समाज के कल्याणक समारोह के अंतिम दिन शनिवार को विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चांदी के विमान में सवार भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा में हाथी-घोड़े व बग्गी शामिल रहीं। रास्ते में पुष्पवर्षा व आरती हुई। महावीर चौक (झंडा चौराहा) स्थित श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह भगवान ऋषभनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। आचार्य 108 दयासागर महाराज के सानिध्य में सूर्य मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का प्रतिष्ठा विधान किया गया। प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन और सोनू जैन ने हवन कर विश्व शांति की कामना की। मोक्ष कल्याणक समारोह के समापन पर भगवान आदिनाथ को चांदी के विमान में विराजमान कर रथ से शोभायात्रा निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.