गिरडीह, अप्रैल 23 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनंदन नाथ का मोक्षकल्याणक सम्मेदशिखर मधुबन में धूमधाम से मनाया गया। मोक्षकल्याणक के अवसर पर जहां पारसनाथ पहाड़ स्थित टोंक पर विशेष पूजा अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाये गये वहीं मधुबन स्थित गुणायतन में मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर मधुबन साधु संतों के सानिध्य पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साधु संतों द्वारा सम्मेदशिखर पारसनाथ स्थित अभिनंदन नाथ टोंक पर विशेष पूजा अर्चना कर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। वहीं मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में शांतिधारा अभिषेक व पूजा प्रक्षाल किया गया। मोक्षकल्याणक द...