रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। चुटिया स्थित साई कॉलोनी में रविवार को भी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। चौथे दिवस पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और उन्होंने वृंदावन से आए स्वामी विकास गौतम का प्रवचन सुना। चौथे दिन के प्रवचन में स्वामी विकास गौतम ने बताया कि भगवान अपने भक्त को कभी भी नहीं छोड़ते। वह सच्ची पुकार पर अपने भक्तों की रक्षा जरूर करते हैं। इस क्रम में उन्होंने भक्त प्रह्लाद सहित कुछ अन्य भक्तों का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई, भगवान ने अवतरित होकर इसकी रक्षा की। इस क्रम में उन्होंने श्रीमद् भागवत सुनने की महिमा को भी बताया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्रवण से राजा परीक्षित को मिला मोक्ष उन्होंने कहा कि इसके श्रवण मात्र से ही जीवात्मा मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। कथा रात्र...