बागपत, मार्च 24 -- बागपत। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बागपत में मूलनायक एवं जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजीतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले मयंक जैन के निर्देशन में अजीत नाथ भगवान का शुद्ध जल से मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिनाथ भगवान, नेमिनाथ भगवान और महावीर भगवान का शुद्ध जल से अभिषेक किया गया। देव शास्त्र गुरु अजीतनाथ भगवान, पारसनाथ भगवान की नित्य नियम पूजा की गई। उसके उपरांत अजीत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में भगवान का निर्माण लड्डू चढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में जैन समाज के संरक्षक प्रमोद जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, मुकुल जैन, दीपांशु जैन, ऋषभ जैन, यश जैन, कामिनी जैन, पवन जैन, ललित जैन आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.