सीवान, मई 18 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर हाट अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी को रविवार को सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा पुल के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी बताए जाते हैं। वे सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खैरा के मंजूर अंसारी के पुत्र बताए जाते हैं। वे भगवानपुर हाट अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और सहसरांव, बलहां एराजी व मोरा खास पंचायतों का कार्यभार संभालते हैं। यह भी पढ़ें- सीवान के राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारीघटना का विवरण बताया जा रहा है कि वे रविवार को मोरा में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का काम करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कोल्हुआं बाजार के नजदीक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा पुल के पास पहले से घात लगाए अप...