भगवानपुर स्टेशन पर 30 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर। भगवानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के शेड से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जीआरपी ने 30 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज वैशाली के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जडुआ निवासी विवेक कुमार है। रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान शेड में संदिग्ध अवस्था में बैठे व्यक्ति की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से शराब की बोतलें बरामद हुईं। कुल 30.210 लीटर शराब जब्त की गई है। बताया कि विवेक मार्च में रेल थाना मुजफ्फरपुर और इससे पहले छपरा रेल थाना से शराब मामले में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.