मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। हाजीपुर रेलखंड के भगवानपुर स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने बुधवार को ट्रेन से मोबाइल झपटमारी कर भाग रहे शातिर चंद्रमणि को दबोचा। वह वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के चित्रौली गांव का रहने वाला है। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। बीते सप्ताह भगवानपुर स्टेशन पर हुए गरीबरथ के यात्री से मोबाइल झपटमारी में भी वह शामिल था। वह पूर्व में भी हाजीपुर से चोरी के केस में जेल जा चुका है। इसकी पुष्टि जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.