हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- भगवानपुर । सं.सू. सोनपुर रेलमंडल अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित भगवानपुर स्टेशन का डीआरएम अमित शरण ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर स्टेशन को मिनी ट्रमिनल के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किए। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने स्टेशन के उत्तर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने का अनुरोध किया। डीआरएम श्री शरण बुधवार की सुबह अपने अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से भगवानपुर स्टेशन पहुंचे थे। करीब एक घंटे रुकने के बाद रामदयालु स्टेशन चले गए। ज्ञात हो की भगवानपुर स्टेशन को अमृत स्टेशन घोषित किया गया है और इस दिशा में रात दिन काम चल रहा है। भगवानपुर स्टेशन को अमृत स्टेशन बनाने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है। भगवानपुर - 01 - बुधवार को भगवानपुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.