भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत, धामी ने दिया समानता का संदेश
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- हरिद्वार के भगवानपुर से गुरुवार को उत्तराखंड सरकार ने समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद वे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता जन्म से नहीं बल्कि उसके कर्मों और समाज सेवा से तय होती है। उन्होंने लोगों से भेदभाव रहित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.