मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भगवानपुर, मिस्कॉट, एसकेएमसीएच पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में मंगलवार को उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। भगवानपुर के अंतर्गत सुबह 11:00 बजे से 01:00 बजे तक आनंदपुरी फीडर में मेंटेनेंस को लेकर बीबीगंज, गांधी नगर, गोविंदपुरी, आनंदपुरी इलाके में दो घंटे बिजली कटेगी। वहीं, एसकेएमसीएच अंतर्गत चकबुल्लाह फीडर में सुबह 10: 00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रोड चौड़ीकरण के लिए पोल शिफ्टिंग को लेकर चार घंटे-हरपुर बखरी, चंदन बखरी, चक्बुल्लाह, चकहसन में बिजली नहीं रहेगी। उधर, मिस्कॉट में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11: 00 बजे दिन से 03:00 बजे दिन तक मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली में बिजली नहीं रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.