मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के भगवानपुर गोलंबर से रेवारोड जाने वाले मार्ग पर जलजमाव स्थानीय लोगों की गंभीर परेशानी बनी हुई है। उससे सटे सहजानंद कॉलोनी में भी जलजमाव हो गया है। दो दिन की बारिश में सड़क पर जलजमाव और नाली का पानी मिलकर झील जैसी स्थिति बन गई है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर सहजानंद मोहल्ले में जलजमाव, नहीं है निकासी का प्रबंधस्थानीय लोगों की समस्या इस जलजमाव के कारण मुख्यमार्ग स्थित शिव मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं को पूजा करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क को दुरुस्त करने और नाला निर्माण करने की मांग पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान विधायक तक से की गई है। लेकिन इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। यह भी पढ़ें- जलजमाव को लेकर 28 संवेदनशील हॉटस्पॉट चिह्नितनिर्माण का आश्वासन अप्...