मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाने के भगवानपुर सब्जी मंडी के समीप सोमवार शाम करीब सात बजे कथित प्रेमी ने 22 वर्षीया छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका अपने परिवार के साथ बीबीगंज मोहल्ले में रहती थी। वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने इलाके की रहनेवाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक व युवती भगवानपुर की ओर से आए। गुमटी के पास बातें कर रहे थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद युवक ने छात्रा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज पर आसपास में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद युवक रेलवे लाइन पार कर माड़ीपुर की ओर भागा गया। छात्रा के मौसेरे भाई ने पुलिस को कथित प्रेमी का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.