रुडकी, मई 28 -- भगवानपुर। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रमुख नेताओं ने सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए दिल्ली पहुंचकर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस छोड़ने वाले प्रमुख नेताओं में डाडा जलालपुर गांव के ग्राम प्रधान शाहनवाज और किशनपुर के ग्राम प्रधान तहसीन शामिल हैं। इनके साथ ही क्षेत्र के अन्य चेहरे जैसे राव इमरान, राव मशकुर, हाफिज मुमताज, शहजाद, दिलशाद , तोसीन, अब्दुल गफ्फार और पूर्व प्रधान खुशहाल ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। आजाद समाज पार्टी की सदस्यता लेने के बाद नेताओं ने साझा किया कि वे लंबे समय से कांग्रेस की मौजूदा नीतियों और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से असंतुष्ट...