देहरादून, सितम्बर 9 -- भगवानपुर। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 50 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को टीम स्टेट हाईवे स्थित अमरपुर गांव मोड़ तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 50 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ सन्नी पुत्र अमनलाल निवासी ग्राम जहाजगढ़, थाना भगवानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...