मऊ, मई 21 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड के ग्रामसभा भगवानपुर में 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को किसान नेता देवप्रकाश राय ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। देवप्रकाश राय ने कहा कि यहां की जनता को शव जलाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अंत्येष्ठि स्थल बन जाने से आम जनता को गांव स्थित बनाए जा रहे शव के अंतिम संस्कार करने में काफी सहूलियत मिलेगी। कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों को वह सभी सुविधाएं देने के लिए पूरी कोशिश किया जा रहा है। जिससे आमजनों को शहर की तरह सुविधाएं मिल सके, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कोई अंतर न रहे। ब्लॉक क्षेत्र के भगवानपुर में 24 लाख की लागत से अंत्येष्ठि स्थल का गुरुवार को कार्य प्रारंभ हो गया। गांव के प्रधान ने कहा की शव दाह को ...