भगवानपुर में होटलों और गेस्ट हाउसों में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण
रुडकी, जून 16 -- भगवानपुर, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मंगलवार को कस्बा भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, जनसहभागिता वाले संस्थानों में अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। मंगलवार को अग्निशमन अधिकारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुंडीर गेस्ट हाउस, होटल हॉलीडे रायपुर भगवानपुर सहित क्षेत्र के अन्य होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं उनकी वैधता की जांच की गई। अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का भी सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में होटलों और गेस्ट हाउसों में अग्निशमन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.