देहरादून, फरवरी 23 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह किरायेदार, फड़ और ठेली संचालकों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी काली नदी क्षेत्र के गांव रायपुर में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान घरेलू किरायेदारों, नौकरों और मजदूरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 12 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर Rs.1,20,000 का जुर्माना लगाया गया। कुल 120 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.