मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में भू-विवाद को लेकर सरकारी भूमि की मापी कराने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके वृद्ध पिता पर रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीते सोमवार को घटना तब हुई जब सरकारी अमीन जमीन की मापी करने की तैयारी कर रहे थे। इस संबंध में पीड़ित दिनेश रंजन ने बुधवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि पैतृक भूमि की मापी के लिए उन्होंने मुशहरी अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। अंचल कार्यालय की ओर से निर्धारित समय पर वह अपने पिता अवध किशोर राय के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच उनका विपक्षी राकेश रंजन अपने दो बेटों केशव कुमार व राजीव कुमार और पत्नी अंजु कुमारी के साथ वहां पहुंचा। आरोपितों ने अमीन के सामने ही गाली-गलौज शुरू कर दी। चुनौती दी कि ह...