हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिला अंतर्गत भगवानपुर के शाहमियां रोहुआ में बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के कल्याण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। यह स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के सहयोग से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के निदेशक व संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि समिति गठन का उद्देश्य गांव में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसी कुरीतियों को रोकना है। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत गठित इस समिति में पंचायत के मुखिया को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। समिति अन्य सदस्यों में पंचायत सचिव, वा...