भगवानपुर में बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, चार घायल
देहरादून, जून 22 -- भगवानपुर। सिकरोडा मार्ग पर नदी पुल के समीप सोमवार सुबह एक टेंपो बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में कुसुम निवासी मसाई कला, अनस निवासी शाहिदवाला, अयूब निवासी सिकरोडा तथा वासित निवासी सिरचंदी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.