सहारनपुर, फरवरी 16 -- बड़गांव। गांव भगवानपुर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया और एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सुनील पुत्र सोमपाल और विनोद पुत्र बेदपाल के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में सुनील, उसके पिता सोमपाल, पुत्र प्रिंस और अमित सहित दूसरे पक्ष का विनोद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.