मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के भगवानपुर इलाके में चोरों ने विपिन कुमार के बंद घर को निशाना बनाया। गुरुवार रात घर का ताला तोड़कर जेवरात, रुपये सहित पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। विपिन ने शुक्रवार को थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी होली में घर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...