हल्द्वानी, मई 17 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। गर्मियों में पेयजल की मांग पूरी करने में ट्यूबवेल लगातार हांफ रहे हैं। भगवानपुर में एक माह में दूसरी बार ट्यूबवेल खराब होने से पानी का संकट बना हुआ है। वहीं चौफुला में ओवरलोडिंग की समस्या आने पर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के लोगों को पानी के इंतजाम के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी में सालभर पानी का संकट बना रहता है। गर्मियों में पानी की मांग ज्यादा होने पर सोलह से बीस घंटे तक ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं। जिससे यह ठीक किए जाने के बाद भी लगातार खराब हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...