देहरादून, मार्च 5 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के नंहेडा अनंतपुर गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक युवक ने देसी तमंचे से एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए, उसे देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...