रुडकी, अप्रैल 15 -- भगवानपुर, संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में जुटे अनुयायियों ने बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार कर सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन यह भी पढ़ें- उझानी में धूमधाम से मनाई जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

हिंदी हिन्...