भगवानपुर में दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल
हाजीपुर, जून 22 -- भगवानपुर। सं.सू. सोमवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। पहली घटना वारिसपुर गांव के समीप उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार पर सवार चालक समेत 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में चालक छोटे लाल चौधरी, राम लाल चौधरी, त्रिलोकी चौधरी, धीरेन्द्र निषाद एवं प्रदीप निषाद सभी गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में घायल चालक छोटे लाल चौधरी ने भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.