मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक दुकान से बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिए गए। इस संबंध में दुकान मालिक जितेंद्र कुमार ने सदर थाना में आवेदन दिया। बताया कि घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ पूछताछ कर रही है। सदर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पथरी के दिनारपुर दुकान में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.