भगवानपुर में तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यशाला आयोजित
रुडकी, जुलाई 28 -- भगवानपुर, संवाददाता। तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्था नीति के तहत बीआरसी प्रशिक्षण केंद्र में तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यशाला हुई। सलाम मुंबई फाउंडेशन के समन्वयक अजय चौहान ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रखने और स्वस्थ वातावरण विकसित करने का आह्वान किया। बीईओ अभिषेक शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रतिनिधि विनोद कुमारी ने की। सलाम मुंबई फाउंडेशन के समन्वयक अजय चौहान ने कहा कि तंबाकू सेवन आज दुनिया में अकाल मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.