सीवान, जुलाई 23 -- भगवानपुर हाट, एसं। अरवल जिला के सिविल सर्जन पर हुए हमले एवं मारपीट की घटना के विरोध में बिहार चिकित्सक संघ के आह्वान पर बुधवार को डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद रखी। इससे ओपीडी में इलाज करवाने आए मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। संघ के आह्वान पर भगवानपुर हाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद रखी। हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी व अन्य सेवाएं चालू रही। संघ के जिला उपाध्यक्ष बसंतपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. रविरंजन के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सीएचसी पहुंच कर ओपीडी को बंद करा दिया। इस मामले में भगवानपुर के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि अरवल के सिविल सर्जन पर हुए हमले से पूरे बिहार के डॉक्टरों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा को लेकर सरकारी अस्पतालों में बंद रहा ओपीडी, निराश...