मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार छात्र जख्मी हो गए। विवाद की शुरुआत छह दिन पहले आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान हुई थी। घटना के बाद दोनों गुटों के छात्र सदर थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के अनुसार, शहर के आमगोला स्थित एक विवाह भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कॉलेज के सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के छात्र शामिल हुए थे। जूनियर वर्ग के छात्रों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सीनियर वर्ग के एक छात्र ने उनके प्रति अश्लील इशारा किया था। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.