रुडकी, मार्च 16 -- एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि नाबालिग छात्रा के परिजनों ने सोमवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथ अलग-अलग चार युवकों ने दुष्कर्म किया है।बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.