सीवान, मार्च 14 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सारण जिले के पानापुर तथा मशरख में जहरीली शराब से पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत होने पर भगवानपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को भगवानपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज अमन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, मद्य निषेध पुलिस तथा खोजी कुत्ता के साथ सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना परिसर से निकलकर भगवानपुर बाजार होते हुए सारण जिले के सीमावर्ती गांव की तरफ सर्च अभियान चलाया। इसके साथ हीं प्रचार वाहन से अवैध शराब पीने तथा बिक्री करने वालों को सूचना देने कि अपील कि गई। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि बिहार में शराब बंदी है, इसको सख्ती से लागू करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.