भगवानपुर में घर में गोकशी करती महिला गिरफ्तार, छह फरार
रुडकी, अप्रैल 12 -- सिकरोडा में एक घर में गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से 350 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भगवानपुर पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली थी कि सिकरोडा गांव में इकराम के घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगने पर छह आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि गुलशाना, इकरार, समीर, मुंतजिर, शाहिल, कलीम, अलीम निवासी सिकरोडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला गुलशाना को कोर्ट में पेश करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.