देहरादून, फरवरी 24 -- रूड़की। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने न्यायालय से वांछित गैर-जमानती वारंटी जावेद पुत्र भोली निवासी ग्राम सिकंदरपुर को 23 फरवरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में उ0नि0 नीरज रावत व कांस्टेबल परम सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.