देहरादून, जून 18 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन गांव के समीप देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आदित्य पुत्र निवासी गगाली, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, देर रात बाइक से जा रहा था। इसी दौरान शहाबुद्दीन गांव के पास उसकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच ...