सीवान, दिसम्बर 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर हाट थाने की पुलिस को शनिवार की शाम भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता मिली है। बरामद किए गए शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के साथ एनएच 227ए के सुघरी में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े एक बड़े कंटेनर की शक के आधार पर तलाशी ली। कंटेनर के जांच- पड़ताल के दौरान उसका ड्राइवर फरार हो गया। उन्होंने सह चालक से कंटेनर खोलने को कहा तो पहले तो उसने खोलने से आनाकानी की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने कंटेनर खोला तो उसमें कपूर के साथ शराब भरा हुआ पाकर सभी भौंचक रह गए। कंटेंट व्हिस्की व रम के कार्टून से भरा हुआ था। उन्होंने मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.