रुडकी, मई 28 -- भगवानपुर। ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा की नमाज मुफ्ती शरफराज ने अदा कराई। गुरुवार को क्षेत्र के भगवानपुर, खेलपुर, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोड़ा, रायपुर, कालेवाला समेत सभी गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। मुफ्ती शरफराज ने कहा कि आज के दिन हमें देश के सभी लोगों के साथ भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। नमाज के बाद उन्होंने देश की अमन-शांति और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक दिन-रात हमारी सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। इसके बाद ही कुर्बानी की रस्म अदा की जाए। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज, शाही, अटाला सहित विभिन्न मस्जिदों में रही नमाजियों की भीड़ अल्लाह हमारे देश की सरहदों की हिफाजत करे और सैनिकों को...