गया, मई 18 -- मगध विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के बीएड नियमित सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का भगवानपुर मिडिल स्कूल में चल रहा इंटर्नशिप सोमवार को संपन्न हो गया। पर्यवेक्षक सुमन जायसवाल के निर्देशन में चार सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक शिक्षण का अनुभव प्रदान किया गया। इंटर्नशिप के दौरान प्रशिक्षुओं ने आधुनिक शिक्षण तकनीक, ब्लैकबोर्ड के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों के मूल्यांकन तथा कक्षा संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां हासिल कीं। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि बीएड इंटर्नशिप भावी शिक्षकों को व्यवहारिक अनुभव देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- एआ...