रुडकी, मई 26 -- कलियर, संवाददाता। क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास पर इमलीखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने सड़क की बदहाली अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। हालत यह है कि हर दिन यहां दुर्घटना का डर बना रहता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही इस सड़क पर पेचवर्क कराया गया था, लेकिन थोड़े ही समय में सड़क फिर से उखड़ गई और बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। यह भी पढ़ें- भगवानपुर बाईपास की बदहाल सड़क बनी मुसीबत राजकीय इंटर कॉलेज के सामने होने के कारण यहां दिनभर छात्रों, अभिभावकों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लो...