मोतिहारी, अप्रैल 18 -- सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पैक्स में 20 अप्रैल को होनेवाले चुनाव को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने मतदाता सूची विवाद के कारण निर्वाचन कार्यक्रम को स्थगित किया है। प्राधिकार ने बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इसकी सूचना सभी अभ्यर्थियों को पत्र के माध्यम से दी जाये तथा इसका प्रचार प्रसार भी किया जाये। पत्र के आलोक में बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी ने इसकी सूचना सभी अभ्यर्थियों को दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय पर भी इसकी सूचना लगा दी गयी है। इधर, चुनाव से ठीक दो दिन पूर्व चुनाव स्थगित होने से चुनाव में खड़े अभ्यर्थियों को जोर का झटका लगा है। शीघ्र ही पैक्स अध्यक्ष बनने का सपना उनका चकनाचूर हो गया है। अब नया कोई आदेश आने के बाद ही चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.