रुडकी, मार्च 19 -- भगवानपुर। कोतवाली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी की उपस्थिति में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव रौथाण ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस टीम ने करीब 6 लाख रुपये कीमत के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस कर दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...