देहरादून, मई 19 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दादूबास क्रशर के पास नदी किनारे छापा मारा। पुलिस को आता देख मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दस लीटर कच्ची शराब, दो बड़े ड्रम, तसले, गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...