सीवान, मार्च 11 -- भगवानपुर हाट, एसं। बसंतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर भगवानपुर पुलिस भी काफी चौकस दिखने लगी है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों के अलावा चौकीदारों को भी क्षेत्र में लगातार बने रहने तथा हर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने की जिम्मवारी दे रखी है। गश्ती दल, डायल 112 को सक्रिय कर रखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी छोटी बड़ी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस को समाज की सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मलमलिया चौक पर पुलिस आउटपोस्ट के अलावा सीसीटीवी कैमरा से चप्पे - चप्पे की निगरानी की जा रही है। भगवानपुर , माघर, मोरा बाजार पर भी व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने पब्लिक पुलिस बैठक बहुत जल्द आयोजित करने की बात कही। उन्होंने बताया सभी बैंकों की निगरानी की जाती है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.